चक्रधरपुर, जून 12 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के ट्रैक मैनेंटर ने पेट्रोलिंग लेंथ को लेकर विरोध जताया है। गर्मी के दिनों में सूर्य की तपिश और गर्म हवा के बीच पेट्रोलिंग करना उनके लिए काफी चुनौती बन रहा है। इसकी चर्चा पिछले कई पीएनएम बैठकों में हो चुकी है। आश्वासन के बावजूद इस पर कार्रवाई नहीं हुई है। 75 वें पीएनएम बैठक में इस मुद्दे को अपनी एजेंटा में शामिल करने को लेकर बैठक के पूर्व मेंस यूनियन के डांगोवापोसी(राजखरसावां) के सदस्य दिवाकर पंडा और सीनी शाखा के अध्यक्ष सानकु सरदार ने मंडल संयोजक से निवेदन किया। बतातें चलें कि दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेक मेंटनरों का पेट्रोलिंग लेंथ सर्दी के समय में प्रतिदिन 20 किलोमीटर और गर्मी के दिनों में 12 किलोमीटर का प्रावधान किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी में यह 10...