गर्मियों में सुहाना हो जाएगा सफर, रेलवे ने किया 18262 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- गर्मी की छुट्टियों में आपकी यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे बड़ी तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक भारतीय रेल 15 जुलाई 2026 तक 18262 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रेलवे का कहना है कि ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए 18262 समर स्पेशळ ट्रेनों के फेरे की घोषणा की गई है। अब तक 11,878 फेरे ट्रेनों का ऐलान हो चुका है। जल्द ही बाकी ट्रेनें की भी घोषणा होगी। रेलवे का कहना है कि ट्रेन और रेल डिब्बों की उपलब्धता और समय सारिणी के प्रबंधन को दुरुस्त करने के बाद ही यह फैसला किया गया है। एक दिन पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था, अधिकारियों के साथ एक बैठक कर गर्मी के मौसम के दौरान चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों के परिचालन की प्रगति की समीक्षा की। ड़े पैमाने पर ट्रेनों को चलाना एक सुनियोजित दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.