नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- सत्तू एक सुपरफूड है जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि गर्मियों में शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर का लेवल अचानक नहीं बढ़ाता। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए भीषण गर्मी में सत्तू का शरबत पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और यह आपको लू से बचाने में मदद करता है। शरबत के अलावा सत्तू से कई तरह की डिशेज तैयार की जा सकती हैं। यहां हम 4 रेसिपीज बता रहे हैं जिन्हें सत्तू का इस्तेमाल करके बनाया जा सकता है। सीखिए, सत्तू से बनने वाली 4 रेसिपीज- यह भी पढ़ें- 10 मिनट में बनता है कच्चे आम का इंस्टेंट अचार,रेसिपी देखते ही मुंह में आएगा पानी1) सत्तू शरबत बिहार और उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा फेमस ड्रिंक ज...