लखनऊ, मार्च 30 -- गर्मियों में बिजली फाल्ट ठीक करने के लिए लेसा कर्मचारियों को 53 नई मोबाइल वैन मिली है। सोमवार को लेसा के चारो जोन के मुख्य अभियन्ता (वितरण) ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें गोमतीनगर, जानकीपुरम और मध्य क्षेत्र में 12-12 गाड़ियां और अमौसी क्षेत्र में 17 गाड़ियां है। गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग के कारण होने वाले फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्याओं से त्वरित निपटना विभाग की प्राथमिकता है। ये आधुनिक वाहन आवश्यक उपकरणों, सुरक्षा सामग्री और तकनीकी संसाधनों से लैस हैं, जिससे अनुरक्षण टीमें शिकायतों का निस्तारण पहले से अधिक तेजी से कर सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने 'उपभोक्ता देवो भवः' के मंत्र पर जोर देते हुए कर्मचारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.