नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- गर्मियों में लूज मोशन यानी दस्त की समस्या काफी आम हो जाती है। बढ़ती गर्मी, शरीर में पानी की कमी, बाहर का खाना और पाचन तंत्र का कमजोर होना इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। बार-बार दस्त होने से शरीर में कमजोरी, थकान और डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए समय रहते इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। कई लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन हल्के मामलों में कुछ आसान और नेचुरल उपाय भी मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद में ऐसे कई घरेलू नुस्खे बताए गए हैं, जो पेट को ठंडक देने और पाचन को संतुलित करने में सहायक होते हैं। सही समय और सही मात्रा में इनका सेवन करने से आपको राहत मिल सकती है और शरीर भी अंदर से संतुलित बना रहता है।क्या है यह आसान उपाय? न्यूट्रिशनिस्ट Shweta Shah के अनुसार, गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याओं को कंट्रोल ...