नई दिल्ली, मई 20 -- पिंडलियों में अचानक होने वाले क्रैम्प्स यानी ऐंठन एक बहुत आम समस्या है। कई बार यह दर्द इतना तेज होता है कि व्यक्ति की नींद तक खुल जाती है। कुछ लोगों को यह समस्या रात में ज्यादा महसूस होती है, जबकि कई लोगों को ज्यादा चलने, लंबे समय तक खड़े रहने या शरीर में पानी की कमी होने पर होती है। शरीर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी मांसपेशियों में खिंचाव की वजह बन सकती है। गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलने के कारण यह समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में खानपान का सही ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है। कुछ आसान और हेल्दी फूड्स शरीर को जरूरी पोषण देने और मांसपेशियों को रिलैक्स रखने में मदद कर सकते हैं।1. केला (Banana)केला पोटैशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने में मदद कर सकता है...