नई दिल्ली, मई 25 -- गर्मी का मौसम सिर्फ लू-लपट ही नहीं बल्कि जहरीले कीड़े-मकोड़े जैसे सांप-बिच्छू भी लेकर आता है। ये सभी जीव ठंडक-नमी की तलाश में घरों में घुसकर बैठ जाते हैं या फिर दीवारों की दरारों में छिपे रहते हैं। कभी अगर अचानक इन पर हाथ-पैर पड़ जाए, तो ये खुद को बचाने के लिए हमला कर देते हैं। सांप हो या बिच्छू दोनों का ही जहर काफी खतरनाक होता है और इनसे आदमी की मौत हो सकती है। खासतौर पर बिच्छू का डंक उतारना काफी मुश्किल होता है और इसका जहर भी शरीर में जल्दी फैलता है। अगर आपके घर में भी छोटे-बड़े बिच्छुओं का आतंक बना हुआ है, तो उन्हें भगाने के लिए कुछ असरदार लेकिन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इन उपायों को करने से बिच्छू घर छोड़कर खुद ही भाग जाएंगे।बिच्छू के ठिकानों को पहचानें? बिच्छू कहां छिप सकते हैं, आप पहले ये जान लीजिए। इससे आपक...