गर्मियों में खीरे की खेती से करें कमाई
धनबाद, मार्च 28 -- गर्मियों के मौसम में किसान खीरे की खेती कर कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यह फसल महज 50 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को जल्द आमदनी का अवसर मिलता है। खास बात यह है कि खीरा गर्म और नम जलवायु में बेहतर उत्पादन देता है, इसलिए अप्रैल माह इसकी बुआई के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। खीरे की अच्छी पैदावार के लिए 25 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान आदर्श होता है। यदि किसान अप्रैल में बुआई करते हैं तो जून तक तुड़ाई शुरू हो जाती है। बाजार में गर्मियों के दौरान खीरे की मांग अधिक रहती है, जिससे किसानों को अच्छा दाम मिलता है। खेती के लिए दोमट या रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के बीच होना चाहिए। साथ ही खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था जरूरी है, क्योंकि अधिक पानी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.