आगरा, मई 3 -- रेलवे ने गर्मियों के दिनों में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रेल सेवा को विस्तार किया है। प्रताप नगर-लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचालन की समयसारिणी जारी कर दी गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा की ओर से समयकारिणी के मुताबिक रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए 09119 प्रताप नगर-लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रताप नगर से तीन, 10, 17, 24, 31 मई व 07, 14, 21, 28 जून तक प्रत्येक रविवार को एवं 09120 लालकुआं-प्रताप नगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी लालकुआं से चार, 11, 18, 25 मई व 01, 08, 15, 22, 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को 18 फेरों के लिए संचालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रताप नगर लालकुंआ एक्सप्रेस का 18 फेरों के लिए होगा संचालन 09119 प्रताप नगर-लालकु...