हापुड़, अप्रैल 13 -- गर्मियों की छुट्टी में यदि आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो पहले आरक्षण सूची पर नजर दौड़ा लें। क्योंकि लंबी दूरी से लेकर हिल स्टेशनों की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में अभी से सीट फुल होने लगी है। आने वाले दिनों में नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में स्कूल की छुट्टी का प्लान बनाने वालों को विशेष ट्रेनों पर निर्भर होना पड़ेगा।दिल्ली-मुरादाबाद रेलमार्ग के प्रमुख स्टेशन में हापुड़ जंक्शन शामिल है। जंक्शन से हिल स्टेशन की तरफ जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस और रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में एक जून को स्लीपर कोच में सीट फुल हो चुकी है, इन दोनों ट्रेनों के एसी कोच में भी सीट उपलब्ध नहीं है। रेलवे आरक्षण काउंटर पर सुबह आठ बजे से जैसे ही बुकिंग शुरू होती है। ऐसे में यात्री तुरंत ट...