बदायूं, जून 6 -- रेल प्रशासन की ओर से ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन लालकुआं से 11 जून से लेकर नौ जुलाई तक हर गुरूवार और 12 जून से 10 जुलाई तक हर शुक्रवार पांच फेरों तक होगा। रेलवे विभाग की ओर से जारी जानकारी के हिसाब से लालकुआं-वलसाड ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 जून से नौ जुलाई तक हर गुरूवार लालकुआं से 9 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी से 11.05 बजे, बदायूं से 12.15 बजे, कासगंज से 13.55 बजे, मथुरा कैंट से 15.58 बजे, मथुरा जंक्शन से 16.20 बजे, भरतपुर से 18.05 बजे, सवाई माधोपुर से 20.40 बजे, कोटा से 22.25 बजे, दूसरे दिन रतलाम से 4 बजे, छायापुरी से 07.55 बजे तथा सूरत से 10.32 बजे छूटकर वलसाड 12 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- ...