नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद बुधवार से सरकारी और निजी स्कूल खुलेंगे। सभी स्कूल प्रबंधनों ने तैयारी कर ली है। छात्रों को तिलक लगाकर और गुलाब देकर स्वागत किया जाएगा। लंबे अवकाश के बाद स्कूलों में फिर बच्चों की रौनक लौटेगी। स्कूलों में सफाई, पेयजल आदि सुविधाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। दिल्ली के लगभग 1700 निजी स्कूल और सभी सरकारी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन होगा। गर्मी को देखते हुए स्कूलों ने मैदानों, कक्षाओं के बाहर की गतिविधियों को न करने का भी फैसला लिया है।गर्मियों की छुट्टियों में छात्रों को विभिन्न विषयों के प्रोजेक्ट दिए गए थे। यह भी पढ़ें- स्कूल चले हम: एक दिन बाद फिर गुलजार होंगे स्कूल, लौटेगी बच्चों की चहल-पहल इस संबंध में स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि कक्षाओं के शुरू होने के दूसरे सप्ताह के बाद...