आगरा, मई 18 -- चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट के प्रताप नगर में संचालित गर्भ संस्कार और मेटरनिटी होम की सेवाओं में सोमवार से नाड़ी परीक्षण सेवा भी जुड़ गई है। इसमें आयुर्वेद के सिद्धांतों के आधार पर डिजिटल नाड़ी परीक्षण मशीन से जांच कर परामर्श दिया जाएगा। मशीन और साफ्टवेयर बोलते ग्रंथ साधना संस्थान की ओर से भेंट किए गए हैं। गर्भाधान मेटरनिटी होम पर संस्थान की अध्यक्ष राज अग्रवाल, उपाध्यक्ष एलके वाधवा ने मशीन ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, ट्रस्टी सुनीता गर्ग को सौंपी। इस मशीन से परीक्षण सुबह नौ से एक बजे तक सिर्फ 100 रुपये में होगा। आयुर्वेदिक डा. स्वर्णा सिंह, डा. जागृति अग्रवाल परामर्श देंगी। यह भी पढ़ें- हृदयम क्लिनिक और प्रिया मेडिकोज, कठघरिया में सोमवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डा. भानुप्रताप तिवारी, र...