गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुनने से कष्ट हुए दूर
मुरादाबाद, मई 16 -- चौराहा गली स्थित श्री हरि संकीर्तन मंडल मंदिर चूं चूं वाले में कथा व्यास आचार्य अश्विनी मिश्र ने भक्त प्रहलाद का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा भक्त प्रहलाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिससे सुनते ही भक्त प्रहलाद के सभी कष्ट दूर हो गए थे। उन्होंने भक्त प्रहलाद से जुड़े अनेक प्रसंग सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्य यजमान निमिष अग्रवाल एवं प्रिया अग्रवाल रहे। अध्यक्ष रचित अग्रवाल और मंत्री अतुल अग्रवाल सहित राम मेहरोत्रा, अमन अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कौशल अग्रवाल आदि व्यवस्था में रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.