अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा, संवाददाता। गर्भ में पल रहे शिशु की पेट में ही मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे हालात संभाले। शहर के ही दूसरे अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहल्ला सफातपोता निवासी साजिद की पत्नी करीब 26 वर्षीय रहमानिया को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर डिलीवरी कराने के लिए परिजन शहर के ही एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने डिलीवरी करने से इनकार करते हुए कहीं और लेकर जाने को कहा। इस पर परिजन भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच गर्भवती की हालत बिगड़ने पर परिजन शहर के दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां कराई अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भस्थ शिशु के तीन दिन पहले ही पेट में मरने की पुष्टि हुई। इससे परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.