भागलपुर, अप्रैल 19 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर चकरामी में शनिवार से स्पेशल एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप शुरू किया गया है। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर चंदन कुमार ने यह जानकारी दी। एएनएम अनिता कुमारी, बीसीएम आरती कुमारी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य नारायणपुर के कर्मी उपस्थित थे। एचपीवी वैक्सीन एक अत्यधिक प्रभावी और सुरक्षित इंजेक्शन है। यह गर्भाशय ग्रीवा, गुदा और अन्य जननांगों के कैंसर के साथ-साथ जननांग मस्सों का कारण बनने वाले ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण की अपील यह भी पढ़ें- छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरुकता शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...