किशनगंज, अप्रैल 4 -- किशनगंज। संवाददाता हमारे समाज में अक्सर बेटियों के स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय या तो चर्चा से बाहर रह जाते हैं या फिर जानकारी के अभाव में नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। महिलाओं में होने वाला गर्भाशय ग्रीवा कैंसर भी ऐसा ही एक गंभीर खतरा है, जिसकी जड़ में ह्यूमन पेपिलोमा विषाणु का संक्रमण होता है। यह संक्रमण धीरे-धीरे शरीर में विकसित होता है और प्रारंभिक अवस्था में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, जिसके कारण अधिकतर मामलों में इसका पता देर से चलता है। लेकिन अब चिकित्सा विज्ञान ने इस खतरे के विरुद्ध एक मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान किया है, जिसे एचपीवी गार्डशील वैक्सीन के रूप में जाना जाता है। यह टीका न केवल एक बीमारी से बचाव करता है, बल्कि यह आने वाले वर्षों में लाखों बेटियों के जीवन को सुरक्षित रखने की क्षमता रखता है। इसी महत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.