औरैया, मार्च 17 -- सहार, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में मंगलवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के महत्व व प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने एचपीवी टीके के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह टीका महिलाओं में होने वाले गर्भाशय कैंसर से बचाव में अहम भूमिका निभाता है। उनके अनुसार कुल आबादी में करीब चार प्रतिशत महिलाओं को गर्भाशय कैंसर का खतरा रहता है, ऐसे में इससे बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो ह्यूमन पैपिलोमावायरस संक्रमण से बचाता है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.