गोपालगंज, अप्रैल 17 -- थावे। एक संवाददाता धतीवना पंचायत में किशोरियों को गर्भाशय कैंसर से बचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान चलाया गया। यह अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार ने किया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को विशेष रूप से लक्षित किया गया। स्वास्थ्य टीम ने सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किशोरियों को बताया गया कि यह कैंसर मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण के कारण होता है। बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन सबसे प्रभावी उपाय है। यह भी पढ़ें- एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह है सुरक्षित: सिविल सर्जन अभियान के दौरान मौके पर ही किशोरियों का टीकाकरण भी किया गया। साथ ही छात्राओं और उ...