आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए बुधवार से टीकाकरण की शुरुआत होगी। जिला महिला चिकित्सालय में सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ करेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को गर्भाशय के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक महिला अस्पताल में निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.