गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा पर हुई कार्यशाला
सुल्तानपुर, जुलाई 3 -- सुलतानपुर, संवाददाता। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबन्धन, कुपोषण से बचाव के उपाय एवं स्वास्थ्य व पोषण शिक्षा के सम्बन्ध में पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा रहा। इस पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों की ओर से थीम की आवश्यकता, महत्व एवं उपयोगिता आदि के सम्बन्ध में न सिर्फ चर्चा की गई, बल्कि वीडियों कान्फ्रेंन्सिग के माध्यम से लाभार्थियों एवं अन्य द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया। पोषण पाठशाला का प्रसारण राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र की ओर से वेबकास्ट के रूप में प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव वेब-कास्ट भी किया गया। जिसके माध्यम से लाभार्थी आम जन-मानस सीधे जुड़ सके। पोषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.