चक्रधरपुर, अप्रैल 19 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के तत्वाधान में शनिवार को पोषण पखवाड़ा और टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुब्रत कुमार मश्रि के पहल पर निकाली इस प्रभात फेरी में एसीएमएस, सुषमा अनिता सांगा , डॉ जी सोरेन, डॉ श्याम सोरेन, डॉ नंदिनी समेत तमाम विभाग के डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, स्काउट्स एंड गाइड, संत जॉन्स एंबुलेंस आदि के सदस्य शामिल थे। यह प्रभात फेरी रेलवे अस्पताल से निकलकर रेलवे स्टेशन, डी आर एम कार्यालय, ्ड्रिररेन पार्क, ऑफिसर्स क्लब,पांच मोड होते हुए पून: अस्पताल पहुंची । अस्पताल के ऑडिटोरियम हाल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें सीएमएस डा. मिश्र ने पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़ा और टीबी मुक्...