किशनगंज, अप्रैल 14 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता गर्भावस्था का समय हर महिला के जीवन का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण चरण होता है। इस दौरान मां के स्वास्थ्य का सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर पड़ता है। लेकिन इसी महत्वपूर्ण समय में एनीमिया (रक्त की कमी) एक गंभीर चुनौती बनकर सामने आता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जिले में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं एनीमिया से प्रभावित हैं, जो मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को बढ़ाने वाला एक प्रमुख कारण बन सकता है।क्या है एनीमिया और क्यों है यह खतरनाक?एनीमिया तब होता है जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : किशनगंज : गर्भावस्था में एनीमिया : हर दूसरी नहीं, लगभग हर महिला के लिए खतरे की घंटी हीमोग्लोबिन शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है...