आगरा, जनवरी 2 -- गर्भ संस्कार मैटरनिटी होम खतैना पर शुक्रवार को श्री चन्द्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट की ओर से धार्मिक सभा आयोजित की गई। भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी ने गर्भाधान संस्कार पर प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित सनातन धर्म के 16 संस्कारों में गर्भाधान संस्कार जन्म से पूर्व का पहला और महत्वपूर्ण संस्कार है। इसके पालन से संतान संस्कारी, यशस्वी, शौर्यवान और प्रतिभावान बनती है। उन्होंने बताया कि शिशु के मस्तिष्क का विकास गर्भावस्था से ही शुरू हो जाता है। संयम और नियमों के साथ जीवन जीना हमारी संस्कृति की पहचान है, जिसमें मां की भूमिका अहम होती है। उन्होंने मातृशक्ति को जागृत करने पर जोर दिया और गर्भाधान संस्कार को समाज के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का संचालन सुमन सुराना ने किया। इस अवसर पर अशोक, रमेश चन्द अग्रवाल, डा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.