दरभंगा, अप्रैल 19 -- संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में रविवार को सोसाइटी ऑफ फेटल मेडिसिन, बिहार चैप्टर की ओर से सीएमई व वैज्ञानिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गर्भ में पल रहे शिशु की सुरक्षित जांच, आधुनिक अल्ट्रासाउंड तकनीकों एवं समय पर स्क्रीनिंग के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूसी झा, डॉ. कुमुदिनी झा, सोसाइटी ऑफ फेटल मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण गोपाल तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा महासेठ, प्रो. रिजवान हैदर ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए समय पर जांच, नियमित फॉलोअप एवं विशेषज्ञ परामर्श के महत्व पर जोर दिया।कार्यक्रम में विभिन्न वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए। एनेप्लॉइडी स्क्रीनिंग एवं...