गर्भस्थ शिशु की मौत से फैला संक्रमण और गर्भवती ने भी तोड़ा दम
उन्नाव, अगस्त 12 -- बीघापुर, संवाददाता। नौ माह की गर्भवती की रविवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे बीघापुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के बाद हालत में सुधार बताकर महिला को घर भेज दिया गया। इसके करीब दो घंटे बाद सोमवार शाम उसकी हालत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे रायबरेली स्थित एम्स अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर मायके पक्ष ने पुलिस को जानकारी दी। बारा सगवर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में महिला की मौत सेप्टिक होने यानी संक्रमण की आशंका जताई गई है। मौत के वास्तविक कारण की जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है。
पीड़ित महिला का परिचय बारा सगवर थानाक्षेत्र के कमलीखेड़ा गांव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.