इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा। आठ माह की गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट के बाद गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। महिला पक्ष ने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए थे, वहीं अब पुलिस ने पति की तहरीर पर महिला के मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया इस मामले में महिला के पति विपुल की तहरीर पर प्रीति के दो भाई विकास, विपिन, अली शान और एक अन्य के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अस्पताल में हुए हंगामे के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि नहीं हुई है कि गर्भस्थ शिशु की मौत मारपीट के कारण हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...