गर्भस्थ शिशु का ब्लड ग्रुप पॉजिटिव, मां का निगेटिव तो एनीमिया-पीलिया का खतरा
बरेली, सितम्बर 20 -- बरेली। गर्भावस्था के दौरान मां का ब्लड ग्रुप आरएच निगेटिव और गर्भस्थ शिशु का आरएच पॉजिटिव होना हाई रिस्क प्रेगनेंसी (उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था) का कारण बन रहा है। ऐसे मामलों में समय पर इलाज नहीं हुआ तो जन्म लेने वाले शिशु में एनीमिया और गंभीर पीलिया का खतरा हो सकता है। प्रदेश में अगस्त तक हुई जांच में ऐसी 5672 गर्भवतियां सामने आई हैं। इनमें सबसे अधिक 498 गर्भवतियां लखनऊ में मिली हैं। बरेली में नौ, बदायूं में 76 और शाहजहांपुर में 60 गर्भवतियां आरएच निगेटिव पाई गई हैं। स्त्रीरोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के मुताबिक, रक्त के समूह में आरएच फैक्टर महत्वपूर्ण होता है। आरएच निगेटिव मां के गर्भ में पल रहे शिशु को यदि पिता से आरएच पॉजिटिव रक्त समूह मिलता है तो मां और शिशु के रक्त समूह में असंगति हो सकती है। गर्भावस्था या प्रसव के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.