छपरा, दिसम्बर 9 -- तरैया, एक संवाददाता।अहमदाबाद में काम करने के दौरान झारखंड की एक युवती को तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव के युवक से प्यार हो गया और दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली। करीब छह माह तक पति-पत्नी की तरह साथ रहने के बाद युवती अब परेशानियों के दौर से गुजर रही है। मंगलवार को वह युवक की खोज में तरैया थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। युवती ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह झारखंड की रहने वाली है और अहमदाबाद के एक निजी सिलाई-कटाई केंद्र में कार्य करती थी। वहीं उसी केंद्र पर पोखरेड़ा गांव का युवक भी नौकरी करता था। काम के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए, फिर प्रेम संबंध शादी में बदल गए। युवती गर्भवती हुई, पर युवक अचानक घर छोड़कर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो वह सीधे तरैया थाना पहुंची। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.