पीटीआई, अगस्त 22 -- फरीदाबाद में एक 14 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर कोर्ट परिसर में तीसरी मंजिल में स्थित बॉथरूम की खिड़की से छलांग लगा ली। गनीमत रही कि वहां ग्राउंड फ्लोर पर टीन शेड थी जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। हालांकि उसे कई गंभीर चोटें आई हैं और एक प्राइवेट अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बच्ची किन हालातों में गर्भवती हुई और साथ ही पूरे घटनाक्रम को भी समझने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची कुछ दिनों पहले अपने घर से अचानक गायब हो गई थी जिसके बाद परिवार ने डबुआ थाना क्षेत्र में पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने शुक्रवार को लड़की ढूंढ निकाला और परिवार को सौंप दिया। हालांकि इसके बाद तय नियम के तहत बच्ची को कोर्ट में पेश किए जाने की प्रक्रिया को भी पूरा किया...