गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और मांग पूरी न होने पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मारपीट कर उसके गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न और गर्भवती महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बुलंदशहर के एक इंटर कॉलेज में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत महिला ने पति समेत आठ ससुरालियों पर मारपीट कर गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।ननकागढ़ी रसूलपुर निवासी शीभा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुलंदशहर के एक इंटर कॉलेज में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी शा...