गर्भवती से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
सहरसा, जून 6 -- सहरसा। सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के पांचू टोला में गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गयी। जानकारी के अनुसार, पांचू टोला सड़क के समीप आरिफ नामक युवक ठेले पर आइसक्रीम बेच रहा था। इसी दौरान कुछ युवक ने बाइक से ठेले में धक्का मार उसे गिरा दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी में मारपीट होगयी। पीड़ित पक्ष के अनुसार बचाव करने पहुंची आरिफ की गर्भवती पत्नी से कुछ युवकों ने मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने सोनवर्षा कचहरी थाना में आवेदन देकर कर्रवाई करने की मांग की है।थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि आवेदन मिला है।जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.