गोरखपुर, अप्रैल 5 -- कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम रामचौरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता इबरान खातुन ने तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम वह अपने घर के पीछे नल के पास बच्चे को बाथरूम कराने जा रही थी। इसी दौरान पूर्व विवाद को लेकर उसके देवर जमालु हसन, देवरानी रुकसार और सास सवरुन निशा ने हमला कर दिए। तीनों ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया तथा लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.