गर्भवती से जबरन संबंध बनाने का प्रयास, पति पर मुकदमा
बरेली, अगस्त 25 -- नवाबगंज। सात माह की गर्भवती से पति ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर पति ने उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। गर्भवती महिला की ओर से पति के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक महिला सात माह की गर्भवती है। डाक्टर ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया है साथ ही विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। आरोप है कि इसके बावजूद पति शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। मना करने पर जबरन संबंध बनाने का प्रयास करता है। जब वह इसका विरोध करती है तो मारपीट करता है।महिला का आरोप है कि 23 अगस्त को भी पति ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध किया तो मारा-पीटा। इससे उसके सीने में चोट आई है। उसे डर है कि पति के इस व्यवहार से उसके गर्भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.