मेरठ, अप्रैल 19 -- मवाना थाना क्षेत्र के ग्राम बहोड़पुर में रविवार दोपहर गर्भवती संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मवाना थाना क्षेत्र के बहोड़पुर गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गर्भवती महिला अचानक आग की लपटों में घिर गई। जानकारी के अनुसार फलावदा थाना क्षेत्र के ग्राम खाता निवासी इरफ़ान की 28 वर्षीय पुत्री मुस्कान का निकाह करीब चार वर्ष पूर्व बहोड़पुर निवासी अब्दुल के साथ हुआ था। अब्दुल दिल्ली में हेयर ड्रेसर है, जबकि मुस्कान गांव में अपने ससुराल में रह रही थी। दंपति की तीन वर्षीय बेटी है और मुस्कान गर्भवती भी है।बताया गया है कि पिछले दो दिनों से पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद...