मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चार माह की गर्भवती महिला के साथ उसके नशेड़ी पति व सास ने मारपीट की। पीड़िता ने सास पर उसके बच्चे बेचने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक में रहने वाली राहीमीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती 16 मार्च को पति आसिफ ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार अगले दिन पति और सास जहरा ने उसके साथ फिर से मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती और उसके दो बच्चे से पहले हैं। सास ने धमकी दी है कि वह उसके बच्चे को बेच दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...