गर्भवती शिक्षिकाओं पर भी जनगणना ड्यूटी का दबाव, भीषण गर्मी में सर्वे से बढ़ी चिंता
गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में चल रही जनगणना की हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया के बीच सरकारी स्कूलों के शिक्षकों में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है। खासतौर पर गर्भवती शिक्षिकाओं को भी भीषण गर्मी में घर-घर जाकर सर्वे करने की ड्यूटी दिए जाने के मामलों ने पूरे मुद्दे को गंभीर बना दिया है। शिक्षकों का कहना है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और चिकित्सकीय सलाह के बावजूद राहत नहीं दी जा रही, जबकि दूसरी ओर स्कूलों का नियमित संचालन भी उन्हीं के जिम्मे है। शिक्षकों के अनुसार एक मई से शुरू हुई हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में विभागीय स्तर पर लगातार लक्ष्य पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है। कई शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने चिकित्सकीय आधार पर ड्यूटी से छूट के लिए आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.