चक्रधरपुर, जुलाई 10 -- गोईलकेरा। सिविल सर्जन जुझार मांझी ने गुरुवार को गोईलकेरा प्रखंड के इचाहातु और सायतवा गांव में गर्भवती महिलाओं और मलेरिया पॉजिटिव मरीजों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया। मौके पर उन्होंने सभी को रात्रि में सोते समय मच्छरदानी लगाकर सोने और घरों के आसपास के इलाकों में जहां भी पानी जमा हो, वहां मोबिल डालने की सलाह दी। मौके पर करीब तीन सौ लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस दौरान एमपीडब्ल्यू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। बता दें कि ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ते मलेरिया के प्रकोप को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...