गर्भवती विवाहिता से मारपीट में पति समेत नौ पर केस
अमरोहा, जून 3 -- मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी चार जून 2025 को गांव के ही पवन कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और अन्य रिश्तेदार उसे प्रताड़ित करने लगे। पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। लगातार उत्पीड़न और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता अपने मायके डिडौली पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने थाना डिडौली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति सहित नौ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने जांच के आधार पर आगे कार्रवाई करने की बात कही।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.