पीलीभीत, मई 8 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम पिंजरा बमनपुरी निवासी एजाज अहमद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री गुलनाज की शादी करीब 14 महीने पहले तालिब हुसैन निवासी नवाबगंज बरेली के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसके पति तालिब,सास मेहरून निशां,,शाहीन,रियाज,शादाब ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 22 अप्रैल को शाम चार बजे उसकी पुत्री के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली गलौज,मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर ससुराल से निकाल दिया। उसकी पुत्री आठ माह की गर्भवती भी है। थाना प्रभारी अमरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज पर विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.