गर्भवती विवाहिता को ससुरालियों ने निकाला, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम घियौना निवासी मिथिलेश कुमारी ने एसपी के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी पांच मई 2023 को दियोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर जगतपुर निवासी रामनिवास के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति के अलावा ससुर महेंद्रपाल,सास सोमवती,नंद बसंती और रिश्तेदार हरप्रसाद दहेज में आठ लाख रूपये की मांग करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मायके पक्ष के लोगों के समझाने पर भी आरोपी नहीं माने। दो माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्भावस्था में उसके साथ मारपीट करते हुए ससुराल से निकाल दिया। 23 अगस्त 2026 को आरोपी उसके मायके आए और वहां भी गाली गलौच करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.