गर्भवती विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
नोएडा, अगस्त 21 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक कस्बे में रहने वाली ज्योति ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में कस्बे में ही रहने वाले हिमांशु के साथ हुई थी। उसकी विधवा मां ने जमीन बेचकर शादी में दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए ताने मारने शुरू कर दिए। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला महिला का आरोप है कि ससुराल वाले दबाव बना रहे हैं कि वह मायके में अपने हिस्से की जमीन बेचकर रुपये लाकर उनको दे। इसके बाद ही वह उसे घर में रखेंगे। महिला ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.