लखीमपुरखीरी, जून 29 -- कस्बा खीरी के मोहल्ला श्यामलाल पुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में खीरी पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर खीरी पुलिस ने पति और सास को नामज़द किया है। कस्बा खीरी के मोहल्ला श्यामलाल पुरवा की रहने वाली छह माह की गर्भवती विवाहिता बीती रात अपने कमरे में मृत पाई गई थी। संदिग्ध मौत को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। खीरी थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतका शबीना (24) मूल रूप से हाथीपुर उत्तरी की निवासी थी। उसका विवाह करीब छह वर्ष पहले कस्बा खीरी निवासी जियाउद्दीन के साथ हुआ था।वह अपने पति,सास और करीब चार वर...