बांदा, अक्टूबर 2 -- कमासिन। सूने घर में गर्भवती युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी अटल ने बताया कि उसकी 23वर्षीय चाची सीमा पत्नी विमल सिंह शुक्रवार की दोपहर घर पर अकेली थी। उसने सूने घर में छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। विद्यालय से लौटी पलक ने देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। वह कुछ देर के लिए अपनी सहेली के घर चली गई। इसी बीच सहेली का छोटा भाई अटल घर के पीछे से कमरे में पहुंचा देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ा। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना...