इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- इटावा, संवाददाता। आठ महीने की गर्भवती महिला के साथ कथित रूप से की गई मारपीट के बाद उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में ससुराल और मायके पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑपरेशन के बाद मृत अवस्था में निकाले गए शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बलरई थाना क्षेत्र के बीबामऊ गांव निवासी विपुल यादव की पत्नी प्रीति यादव आठ माह की गर्भवती थी। प्रीति ने उसका मायका एकता कॉलोनी में है। उसकी शादी दो मार्च 2024 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में एक प्लॉट की मांग कर रहे थे और इसी बात को लेकर आए दिन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान क...