बदायूं, मई 4 -- कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज का है। यहां की रहने वाली राजकुमारी पत्नी ललित मोहन ने तहरीर देकर बताया कि 20 अप्रैल की शाम पड़ोसी रतिराम, सुखपाल, हरिओम पुत्रगण राजाराम व पंचू पुत्र दयाराम लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की, जिसमें रतिराम ने पेट में लात मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। पीड़िता चार माह की गर्भवती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...