अलीगढ़, मार्च 3 -- जट्टारी। थाना टप्पल क्षेत्र के नगरिया गौरौला गांव में शनिवार शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। शराब के नशे में धुत युवक और उसके दर्जनों साथियों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। लाठी-डंडों, सरिया और फरसे से घर में घुसकर पीटा, जिसमें गर्भवती समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित सत्यवीर सिंह निवासी नगलिया गोरोला ने पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार, शनिवार सायं करीब सात बजे पड़ोसी रवि कुमार पुत्र छंगा सिंह ने उनके भाई प्रेमपाल को गालियां दीं। विरोध पर रवि ने मारपीट शुरू कर दी। चीखें सुनकर प्रेमपाल के भतीजे की गर्भवती पत्नी दीपेश पहुंची, तो रवि, राजबहादुर, प्रवीन, ऋषिपाल और लक्ष्मण ने उसे जमीन पर पटककर लात-घूंसे मारे। दीपेश को पेट में तेज दर्द और ब्लीडिंग हुई, उसकी हालत नाजुक है। मामला यहीं नहीं र...