गर्भवती महिला पिटाई से हुई जख्मी, किया रेफर
बगहा, मई 22 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। नगर के पानी टंकी मोहल्ले में बुधवार की देर रात्रि में कपड़ा धोने के विवाद में घटी मारपीट में एक गर्भवती महिला समेत चार लोग जख्मी हुए हैं। घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। दोनों पक्ष किरायेदार के रूप में एक ही मोहल्ले के एक ही मकान में रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाली-गलौज के बाद मामला इतना बढ़ गया कि प्लंबर पाइप और अन्य सामान से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। हिंसक झड़प में एक पक्ष की छह माह की गर्भवती महिला रागिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पति विक्की का भी सिर फट गया। दूसरे पक्ष के अब्बूबकर और अंगूरी खातून को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. अफरोज ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.