सोनभद्र, अगस्त 24 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती के टोला पुनर्वास में रविवार रात आठ माह की गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। मायके पक्ष ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। सिरसोती पुनर्वास निवासी 22 वर्षीय खुशबू पत्नी सोनू कुमार भारती ने रविवार रात घर के कमरे में लकड़ी की बड़ेर से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। पति सोनू कुमार के अनुसार वह रात करीब आठ बजे पत्नी को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो वह घर के ऊपर चढ़कर...