गर्भवती महिला ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
किशनगंज, जुलाई 11 -- किशनगंज। संवाददाता सात माह की गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार को महिला थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शहर के दिलावरगंज निवासी महिला की शादी पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। विवाह के समय मायके पक्ष की ओर से उपहार और अन्य सामान दिए गए थे। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये और सोने के गहनों की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इस दौरान वह एक बच्चे की मां भी बनी, लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। पीड़िता के अनुसार, घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.